Wednesday 3 March 2010

थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए...

हमारे जीवन में इंतजार का अपना ही मजा है। जो मजा किसी के इंतजार में है वह कहीं और नहीं है।
इस दुनिया में हर कोई किसी न किसी का इंतजार कर रहा है।
प्यार करने वालों को सदा अपने महबूब का इंतजार होता है। यही सोचते रहते हैं कि कब उनका दीदार हो। अगर वह जरा सा भी लेट हो जाए तो जैसे जान ही निकल आती है।
दूर रहने वाले प्रेमी प्रेमिका को लव-लेटर, एसएमएस और पोन का इंतजार होता है। दोस्त, रिश्तेदार और मां-बाप को अपने लाडले-लाडली के पत्र या फोन का इंतजार होता है। स्कूल-कालेज में पढ़ाई करने वालों को अपने रिजल्ट का इंतजार होता है। यहां तक कि जब परिणाम आने वाला हो तो कई दिन तक नींद भी नहीं आती। अगर किसी लड़के-लड़की की सगाई हो जाए तब तो उनकी नींद ही हराम हो जाती है। फिर शुरू हो जाता है शादी का लं...............बा सा इंतजार। जब शादी हो जाती है तो शुरू हो जाता है घर में किलकारी गूंजने यानी बच्चे का इंतजार।
जो आदमी भूखा होता है उसको अपने पेट के लिए रोटी का इंतजार होता है। रोटी तो आखिर रोटी है, चाहे वह ढाबे पर मिले या रेहड़ी पर या फिर घर में। वैसे घर के भोजन का तो अपना ही मजा होता है। आज के जमाने में बेरोजगारों को नौकरी का बेसब्री से इंतजार होता है, क्योंकि इतनी जमीन तो अब रही नहीं कि उसके सहारे ही जिंदगी गुजारी जा सके। जो नौकरी लग जाते हैं उनको छुट्टी का इंतजार रहता है, कि कब छुट्टी हो और कब ससुरालल जाएं।
इंतजार तो घरवाली को भी रहता है। आप पूछना चाहेंगे कि वह किस चीज का। अरे जनाब घरवाली को इंतजार होता है पहली तारीख का कि कब 'वो' तन्ख्वाह लाएंगे और कब मैं छीन लूं। सरकारी दफ्तरों में फाइलों का ढेर अफसर के साइन के इंतजार में रहता हगै। टीवी देखने वालों को आजकर इंतजार रहता है 'इमोशनल अत्याचारÓ का। नेता लोगों को इंतजार रहता है चुनावों का और इसके बाद जनता को इंतजार रहता है जीत जाने वाले नेताओं का जो पांच साल तक खत्म होने का नाम ही नहीं लेता।
कुछ लोगों को बैड टी का इंतजार होता है। कुछ को उठते ही बिस्तर पर 'अमर उजाला' का इंतजार होता है। इंतजार तो ऐसी चीज है जिसका संबंध हर व्यक्ति के साथ रहता है। इंतजार किसी भी चीज का हो, आदमी के लिए जरूरी है। इसके बिना जीवन में रस नहीं रहता। वह ठूंठ हो जाता है। इसी लिए किसी ने कहा है-थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए...।
अच्छा फिर मुलाकात होगी.....मुझे आपसे मिलने का इंतजार रहेगा।
जय श्री राम।

1 comment:

  1. भाई साहब मुझे तो इंतजार है अपनी ....·ा, ले·िन आप ·िस·ा इंतजार ·र रहे हो ........

    ReplyDelete